कब और कैसे लेंगे भगवान विष्णु कल्कि अवतार । Kalki avtar । kalki avatar vishnu avatar lord vishnu shrimad-bhagavat
कब और कैसे लेंगे भगवान विष्णु कल्कि अवतार । Kalki avtar । kalki avatar vishnu avatar lord vishnu shrimad-bhagavat
![]() |
Lord vishnu । kalki avtar |
"यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्" ॥४-७॥
"परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् ।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे" ॥४-८॥
कल्कि अवतार आज भी लोगो के लिए एक रहस्य है।हर कोई जानना चाहता है कि भगवान् श्री विष्णु अपना कल्कि अवतार कब लेंगे और कहा लेंगे उनका रूप कैसा होगा उनका वाहन क्या होगा तो चलिए जानते है।भगवान श्री विष्णू के अंतिम अवतार यानी कल्कि अवतार के बारे में।
कल्कि को विष्णु का भावी और अंतिम अवतार माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पृथ्वी पर पाप की सीमा पार होने लगेगी तब दुष्टों के संहार के लिए विष्णु का यह अवतार प्रकट होगा। कल्की अवतार की कथा भागवत पुराण में (स्कंध 12, अध्याय 2) में विस्तार से मिलती है।
जानिए, अर्जुन की चौथी पत्नी नागकन्या का रहस्य।Arjun and ulupi love story in mahabharat
kalyug kaise aaya| Geeta| kalyug ke baad kya hoga
कल्कि पुराण
इस पुराण में भगवान विष्णु के दसवें तथा अन्तिम अवतार की भविष्यवाणी की गयी है और कहा गया है कि विष्णु का अगला अवतार (महा अवतार) "कल्कि अवतार होगा। इसके अनुसार ४,३२० वीं शती वर्ष पहले कलियुग के अन्त के समय कल्कि अवतार लेंगें।कल्कि अवतार कलियुग व सतयुग के संधिकाल में होगा। यह अवतार 64 कलाओं से युक्त होगा।
श्रीमद्भागवत-महापुराण के 12वे स्कंद के अनुसार-
उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले के शंभल नामक स्थान पर एक ब्राह्मण के घर कल्की भगवान पुत्र रूप में जन्म लेंगे।कल्कि पुराण के अनुसार कल्कि के पिता का नाम विष्णुयश और माता का नाम सुमति होगा कलकी अपने माता पिता की पांचवीं संतान होगे।
इनके अलावा कल्कि भगवान के 3 बड़े भाई भी होंगे जिनके नाम क्रमशः सुमन्त, प्राज्ञ और कवि होंगे| याज्ञवलक्य जी उनके पुरोहित और भगवान परशुराम उनके गुरु होंगे|
भगवान कल्कि जी की दो पत्नियाँ होंगी लक्ष्मी रुपी पदमा और वैष्णवी रुपी रमा उनके पुत्रो के नाम जय, विजय मेघमाल तथा बलाहक|
कल्कि यथासमय देवदत्त नाम के घोड़े पर सवार होकर तलवार से दुष्टों का संहार करेंगे। तब सतयुग का प्रारंभ होगा।
श्रीमद्भागवत पुराण में विष्णु भगवान के 10 अवतारों का उल्लेख मिलता है इनमें से वह अब तक नौ अवतार ले चुके है लेकिन कलयुग में भगवान विष्णु का अंतिम अवतार होना अभी बाकी हैं।ऐसा माना जाता है की जब कलयुग अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाएगा तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेकर कलयुग का अंत करंगे और धर्म युग की स्तापना करेंगे और कल्कि अवतार के संबंध में अन्य पुराणों में भी इसका वर्णन मिलता है।
'अग्नि पुराण' के सौलहवें अध्याय में कल्कि अवतार का चित्रण मिलता है वह तीर-कमान धारण किए हुए एक घुड़सवार के रूप में हैं।वह हाथ में चमचमाती हुई तलवार लिए सफेद घोड़े पर सवार हो कर,युद्ध और विजय के लिए निकलेगे।
कल्कि निष्कलंक अवतार हैं।भगवान का रंग गोरा है, परन्तु क्रोध में काला भी हो जाता है।वे पीले वस्त्र धारण किए हैं।
प्रभु के हृदय पर श्रीवत्स का चिह्न अंकित है। गले में कौस्तुभ मणि है। स्वयं उनका मुख पूर्व की ओर है तथा अश्व दक्षिण में देखता प्रतीत होता है। युद्ध के समय उनके हाथों में दो तलवारें होती हैं।
भागवत गीता में श्री कृष्ण ने कहा है की जब जब धर्म की हानि होती है और अधर्म अपनी चरम पर होता है तब धर्म की स्थापना के लिए मै अवतार लेता हूँ
शास्त्रों के अनुसार भगवान् राम और श्री कृष्णा का अवतार भी अपने अपने युगो के अंत में हुआ था| इसलिय जब कलयुग का अंत निकट आ जाएगा तब भगवान विष्णु अपना कल्कि अवतार लेंगे|
कलयुग की आयु 432 000 वर्ष है उसमे से 5102 वर्ष बीत चुके हैं और अभी 426 880 वर्ष बाकी है अर्थात कलयुग अभी काफी बाकी हैं और कल्कि अवतार होने में अभी समय है।
हमारी पोस्ट आपको किसी लगी,हमे comment करके जरूर बताये।ऐसी ही पोस्ट पढ़ने या love story in hindi,biography,पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट को suscribe करे।
यह भी पढ़े-
मैं तुम्हे हमेशा प्यार करूँगा-Sad love story in hindi । New kahani hindi
Carryminati biography in Hindi। carryminati का जीवन परिचय।
No comments: