सुशांत सिंह राजपूत के जीवन की पूरी कहानी – Sushant Singh Rajput Biography Hindi | history, lifestyle,Girlfriend, Wife, history
सुशांत सिंह राजपूत के जीवन की पूरी कहानी – Sushant Singh Rajput Biography Hindi
![]() |
Sushant Singh Rajput Image |
अभिनेता
सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के चहेते और बेहतरीन कलाकारों में से एक थे, सुशांत ने अपने मेहनत और काबिलियत के दम
पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेता होने के साथ ही वह एक लाजवाब
डांसर भी थे।सुशांत सिंह एक्टिंग के साथ साथ पढ़ाई में भी बहुत अच्छे
थे।तो आज हम उन्ही के संघर्ष भरे जीवन के सुनहरे पन्नो पे नज़र डालेंगे।
जीवन
परिचय
|
|
व्यवसाय
|
अभिनेता
|
शारीरिक
संरचना
|
|
लम्बाई
|
से० मी०- 183
मी०- 1.83 फीट इन्च- 6’ |
वजन/भार (लगभग)
|
78 कि०
ग्रा०
|
आँखों का रंग
|
गहरा भूरा
|
बालों का रंग
|
काला
|
व्यक्तिगत
जीवन
|
|
जन्मतिथि
|
21 जनवरी 1986 (मंगलवार)
|
जन्मस्थान
|
मलडीहा गांव, पूर्णिया, बिहार
|
मृत्यु तिथि
|
14 जून 2020 (रविवार)
|
मृत्यु स्थान
|
मुंबई के
बांद्रा में अपने फ्लैट पर [2]
|
आयु (मृत्यु के
समय)
|
34 वर्ष
|
मृत्यु का कारण
|
आत्महत्या
नोट: 14 जून 2020 की सुबह, वह बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने घर में पंखे से लटके हुए पाए गए। |
राशि
|
कुंभ
|
राष्ट्रीयता
|
भारतीय
|
गृहनगर
|
मलडीहा गांव, पूर्णिया, बिहार
|
स्कूल/विद्यालय
|
• सेंट करेन्स हाई स्कूल, पटना
• कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल, नई दिल्ली |
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय
|
दिल्ली
टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (Delhi
Technological University), नई दिल्ली
|
शैक्षिक योग्यता
|
12वीं पास
नोट: उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थीं। |
परिवार
|
पिता - कृष्ण कुमार
सिंह (सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी)
|
★जन्म
सुशांत सिंह
राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 में जिला पटना,बिहार में हुआ था।उसके पिता सरकारी अधिकारी है। सुशांत सिंह की चार बहने है जिनमे से
मीतू सिंह राज्य स्तर पर क्रिकेट खिलाड़ी है।2000 में उनकी माता देहांत हो गया जिससे पूरा परिवार टूट गया।माँ
के बिना जीवन कैसा होता है ये सुशांत और उनकी बहनो ने देखा।फिर उनके पिता 2002 के सुरुआत में ही दिल्ली आकर बस गए थे।
★शिक्षा
●सुशांत ने अपनी सुरुआती शिक्षा पटना के
सेंट करेन हाई स्कूल और नई दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से प्राप्त करी थी।
●उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस
एग्जामिनेशन (AIEEE) दिया था जिसमे उनको 7वा स्थान प्राफ्त हुआ था।
●और उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल
यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) ब्रांच में प्रवेश लिया।जो पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के नाम से जाना
जाता था।
●उन्होंने लगभग 11 इंजीनियरिंग परीक्षाओं को पास किया।जिसमे
आईएसएम धनबाद(ISM Dhanbad) भी है।
Carryminati biography in Hindi। carryminati का जीवन परिचय।
Carryminati biography in Hindi। carryminati का जीवन परिचय।
★Sushant Singh Rajput Filmy Career in Hindi I सुशांत सिंह राजपूत फिल्मी करियर
सुशांत
सिंह का कैरियर काफी संघर्षपूर्ण रहा था।फिर भी ये एक अच्छे कलाकार के रूप में
जाने जाते थे।सुशांत सिंह एक भारतीय अभिनेता,थिएटर और टीवी कलाकार थे।
वैसे
तो सुशांत को डांस में दिलचस्पी थी परन्तु जब सुशांत दिल्ली टेक्नोलॉजिकल
यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे तभी से उनकी
दिलचस्पी डांस में और भी बढ़ गयी।जिसके बाद
उऩ्होने ड़ांस सीखने का फैसला किया और ये
प्रस्ताव अपने परिवार के सामने रखा परन्तु उनका साथ किसी ने नही दिया और पूरा
परिवार उनके खिलाफ हो गया था।
फिर भी उऩ्होने हार नहीं मानी और श्यामक
दावर नामक डांस ग्रुप
का हिस्सा बन गए, फिर उनके परिवार वाले मान गये।श्यामक उनकी कला और लगन से बहुत प्रसंन हुए और 2005 में हुए 51वे फिल्मफेयर
पुरस्कार समारोह में बैकग्राउंड
डांसर्स के ग्रुप में सुशांत राजपूत भी शामिल थे।
2006 में कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन किया गया जिसमे सुशांत सिंह को डांस करने का मौका मिला।उसके बाद उन्होंने मुंबई में एक डांस ग्रुप के साथ मिलकर परफॉर्म किया जिसे परसिद्ध कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था।सुशांत ने प्रख्यात एक्शन डायरेक्टर अलन अमीन से मार्शल आर्ट्स भी सीखा था।
पहले सुशांत सिंह पढाई में बहुत अच्छे थे पर वक़्त के साथ
सुशांत में बदलाव आते गए और उनका ध्यान पढाई से दूर जानने लगा।इंजीनियरिंग
की पढाई में वो फ़ैल भी हो गये थे।मगर उनकी
डांस में रुची बढती जा रही थी।तभी से सुशांत ने इंजीनियरिंग छोड़ने का
फैसला किया और अपना पूरा ध्याब डांसिंग और एक्टिंग में लगा दिया।
साल 2008 में
सुशांत एकजुट थिएटर में ड्रामा
की एक्टिंग कर रहे थे तभी ‘बालाजी
टेलेफिल्म्स’ की टीम ने उन्हें परफॉर्म
करते हुए देख लिया और सभी उनसे बहुत प्रभावित
भी हुए।“बालाजी टेलेफिल्म्स”की शुरुआत ११ नवम्बर १९९४
में हुई थी।कुछ दिनों बाद ही उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया।
उन्हे टीवी में उऩका पहला ब्रेक स्टारप्लस के शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाटक में प्रीत जुनेजा का किरदार निभाने का मौका मिला।जिसके बाद उन्होने मशहूर टी.वी सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव का किरदार निभाया और सबके चहेते बन गए। सीरियल "पवित्र रिश्ता" को लोगो ने बहुत पसंद किया जिससे वे एक उभरते कलाकार के रूप में जाने-जाने लगे।"पवित्र रिश्ता" सीरियल ने उन्हें घर-घर का पसंदीदा एक्टर बना दिया।
"पवित्र रिश्ता" सीरियल ने
सुशांत के फ़िल्मी दुनिया में जाने का रास्ता खोल दिया।
वह “जरा नच के दिखा 2” और “झलक दिखला
जा 4” जैसे बड़े
डांसिग शो में भी काम किया और झलक दिखला
जा 4 के दौरान
उन्हें मोस्ट कंसिस्टेंट परफॉर्मर का टाईटल भी मिल चुका है।
सीरियल पवित्र
रिश्ता करने के बाद उन्हें कई फ़िल्म के आफर आने शुरू हो गए।परंतु उन्होंने अपनी
पहली फ़िल्म की शुरुआत "काय पो छे" से की।
अभिषेक कपूर की ‘काई पो चे’ फ़िल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने अपना ऑडिशन दिया
और उन्हें उस फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाने के लिए उनका नाम चयन किया गया था।चेतन भगत की लिखी नावेल "3 मिस्टेक ऑफ़ माय लाइफ" पर आधारित फिल्म ने बॉक्स
ऑफिस में अच्छी कमाई की थी।
इनकी दूसरी फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस” वाणी कपूर और परिणीती चोप्रा सुशांत के साथ नज़र आई। यह फ़िल्म लिव इन रिलेशनशिप पर बनी थी और इस फिल्म की शूटिंग
राजस्थान में हुयी थी।
2014 में आई फिल्म "PK"(पीके) ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में बहुत अच्छी
कमाई की थी।इस फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत नज़र आये थे।इस फिल्म
में सुशांत को सरफ़राज़ का किरदार निभाया थे जो एक पाकिस्तानी थे।उन्होंने अपने उस
किरदार को बखूबी निभाया था।
2016 में आई फ़िल्म M.S. Dhoni: The
Untold Story को लोगो ने बहुत पसंद किया जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गयी।उस फिल्म में
उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया थे जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया।इस
फिल्म की शुरुआत रांची से होती है जहा पान सिंह धोनी(अनुपम खेर),महेंद्र के पिता बने थे,पान सिंह धोनी कॉलोनी और घरो
में पानी सप्लाई का काम करते है।
मूवी में माही का बचपन से ही
पढाई से जादा खेल में मन लगता होता है,इसी वजह से आज माही इस मुकाम
पे है।माही का जीवन आसान नही था।बहुत कठिनाइयों के पश्चात उन्हें सफलता हासिल हुयी।
2017 में आई फिल्म ‘राबता’ में सुशांत और कृति सेनन एक साथ नज़र आये।
फिर 2019 में आई फ़िल्म Chhichhore ने लोगो को एक नई सीख दी।जो
स्टूडेंटस अपने एग्जाम की तैयारी करते समय या फेल होने पर डिप्रेशन में चले जाते
हैं।उन्हें बताया कि दुनिया कभी खत्म नही होती है।हमे अपने जीवन मे इतनी सरलता से
हार कभी नही माननी चाहिए।मैं तुम्हे हमेशा प्यार करूँगा-Sad love story in hindi
सुशांत
सिंह राजपूत अभिनेता की अभिनेता के अलावा भी एक दुनिया थी जिसमे वो अच्छे काम करके
लोगो के दिल जीता करते थे।वो विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कि "Sushant4Education" में भी सक्रिय रूप से शामिल थे।इसके अलावा वे कुछ कंपनियों
के भी संस्थापक थे।
2020 में आयी दिल बेचारा फिल्म "The Fault in Our
Stars" पर बनी है जिसमे सुशांत ने एमानुएल राजकुमार जूनियर उर्फ़ मैनी का किरदार निभाया है और संजना सांघी ने किज्ज़ी बासु का किरदार निभाया है।इसफिल्म में सैफ अली खान - अभिमन्यु वीर के किरदार में नज़र आये। इस फिल्म के प्रमुख अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत है और ये इनकी आखिरी फिल्म थी
जिसके रिलीज़ होने से पहले ही उनका निधन हो गया।
इस फिल्म में किज्ज़ी बासुको थाइरोइड कैंसर होता है और एमानुएल राजकुमार जूनियर उर्फ़ मैनी का एक पैर नही होता है। (मैं तुम्हारा) एक गाना किज्ज़ी बासुको को बहुत पसंद होता
है पर वो गाना अधुरा होता है इसी वजह से पैरिश जाकर उसी राइटर से मिलना चाहती होती
है ये गाना अधुरा क्यों रह गया।फिर आखिरी में मैनी मर जाता है।
2020 में आयी उनकी आखिरी फिल्म फिल्म दिल बेचारा का एक डायलॉग बहुत फेमस हुआ
जो था –"एक था राजा एक थी रानी दोनों मर गये ख़तम कहानी ।"
★सुशांत सिंह राजपूत की प्रसिद्ध फिल्में-(sushant singh rajput best movies)
●काय पो चे
●शुद्ध देसी रोमांस
●पीके और केदारनाथ
●दिल बेचारा --अंतिम फ़िल्म, रिलीज
से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया।
साल
|
शीर्षक
|
किरदार
|
टिप्पणी
|
|
2013
|
काय पो छे!
|
ईशान भट्ट
|
||
2013
|
शुद्ध देसी रोमांस
|
रघु राम
|
||
2014
|
पीके
|
सरफ़राज़ यूसुफ़
|
||
2015
|
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी
|
ब्योमकेश बक्शी
|
||
2016
|
एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
|
महेंद्र सिंह धोनी
|
||
2017
|
रबता
|
जिलान/शिव कक्कड़
|
||
2018
|
चंदा मामा दूर के
|
|||
2018
|
केदारनाथ
|
मनसूर
|
||
2019
|
सोनचिड़िया
|
लखन सिंह "लखना"
|
||
2019
|
छिछोरे
|
अनिरुद्ध सिंह "अन्नी"
|
||
2019
|
ड्राइव
|
समर
|
||
2020
|
दिल बेचारा
|
मैनी
|
अंतिम फ़िल्म, रिलीज से पहले ही सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया।
|
|
फिल्मे
★ क्या था Sushant Singh Rajput का रहन सहन और उनकी आय (Sushant Singh Rajput net worth and his lifestyle)
सुशांत सिंह
राजपूत के जाने के बाद वो अपने पीछे बहुत प्रॉपर्टी (Sushant Singh Rajput net worth) छोड़ गये है जैसे कि मुंबई के पाली में
पेंट हाउस(कीमत 25 करोड़),मसेराटी क्वाट्रोपोरतो कार(कीमत 1.5 करोड़),बीएमडब्ल्यू K1300R बाइक, टेलिस्कोप 14LX00 और सबसे हैरतअंगेज की बात ये है की उनकी चाँद पर भी जमीन भी
शामिल थी।
फिल्म की फीस (Sushant Singh Rajput fees)
शुरुआती दौर में
सुशांत सिंह राजपूत फिल्म के लिए फीस बहुत ही कम लेते थे वो इस लिए क्युकी उन्हें
अपनी फिल्म में लेना नही चाहे थे क्युकि उनका कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नही था। पर जब से उन्होंने दो चार
सुपरहिट फिल्मे दी जैसे M.S. Dhoni: The
Untold Story,kedarnath तब से Sushant Singh
Rajput 5 से 7 करोड़ तक लेने लगे थे।इतना ही नही बल्कि
वो काफी पोपुलर ब्रांड्स के विज्ञापन करते थे और वो कई प्रोडक्ट्स के
ब्रांड अम्बेस्सेडर भी थे,जिससे उन्हें काफी अच्छी कमाई होती थी।
इससे पहले वो कई
टीवी सीरियल जैसे "किस देश मे मेरा दिल", "पवित्र रिश्ता" में भी काम कर चुके थे। जानकारी से
मुताबिक सुशांत के पास तक़रीबन 90 करोड़ की संपत्ति
है जिसे वो अपने पीछे छोड़ गये है।नाटक के कलाकार से लेकर फ़िल्मी सितारे तक सुशांत
सिंह राजपूत ने खूब नाम कमाया और लोगो ने खूब पसंद भी किया।
★ मृत्यु (how sushant singh rajput died)
बॉलीवुड के
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फाँसी लगाकर
अपनी जान दे दी।34 साल की उम्र में ही सुशांत सिंह राजपूत
ने अपना माँ-बाप को,अपने बहनों को, हम सब को और इस दुनिया को अलविदा कह
दिया।
लोगो का कहना है
वो डिप्रेशन के शिकार थे।न जाने ऐसी कौन सी बात थी जिससे सुशांत सिंह ये कदम कदम
उठाने पर मजबूर हो गये।लोग उन्हें बहुत पसंद करते थे इस लिए नही की वो एक एक्टर थे
बल्कि इस लिए की वो लोगो की इज़्ज़त करते थे बड़ो का सम्मान करते थे।लोगो की सेवा
करते थे।ऐसे महान कलाकार को हम हमेशा याद रखेंगे।लोगो दिलो पर राज करने वाले
सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नही है।
सुशांत सिंह राजपूत (death reason)
अभिनेता
सुशांत सिंह के म्रत्यु की गुत्थी अभी
तक सुलझ नही पायी है।ये आत्महत्या थी या हत्या ये गुत्थी अभी तक नही सुलझी है।सबसे पहले बिहार पुलिस इसकी जांच क्र रही थी फिर बिहार
पुलिस भी इसी की जांच ले लग गयी।फिर अभिनेता सुशांत सिंह का केस सीबीआई को दे दिया गया।परन्तु केस की जांच अभी भी चल रही है।
sushant singh rajput engineering rank
सुशांत सिंह बचपन से ही पढाई में काफी अच्छे थे। अक्सर उनकी तारीफ सुशांत के पिता जी से किया करते थे। पढाई में
अच्छे और मेहनती सुशांत ने जब उन्होंने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस
एग्जामिनेशन (AIEEE) दिया था जिसमे उनको 7वा स्थान प्राफ्त हुआ था।
No comments: